देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। बनकटा थाने की पुलिस ने इंगुरी सराय नरहिया मोड़ पोखरे के समीप से मुखबिर की सूचना पर दो कार से 716 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बनकटा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि इंगुरी सराय नरहिया मोड़ पोखरे के समीप दो कार खड़ी हैं, उसमें अंग्रेजी शराब लदी है, उसे बिहार भेजने की तैयारी है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम विशाल प्रताप सिंह निवासी किशोरी छापर थाना बनकटा बताया। तलाशी के दौरान कार से 716 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपने सरगना व अन्य सदस्यों का नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.