मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने सोमवार को अंतर विभागीय समन्वय व कार्यालय गतिविधियों की समीक्षा बैठक से अनुपस्थित दो कार्यपालक अभियंता सहित तीन अफसरों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल जयनगर, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी झंझारपुर एवं डीपीओ योजना से स्पष्टीकरण मांगा है। समीक्षा के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कामकाज की जानकारी ली।‌ नगर निकायों व आपदा विभाग को महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी सामुदायिक भवन जर्जर स्थिति में है उसे जल्द से जल्द दुरूस्त कराएं। सभी सीओ को निर्देश दिया कि शनिवार शाम तक सभी सामुदायिक भवन की स्थिति को मधुबनी फर्स्ट पोर्टल पर अपडेट करें। वहीं अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि वैसे भवन ज...