समस्तीपुर, मार्च 3 -- समस्तीपुर। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल के पास रविवार की देर शाम दो कार के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों जख्मी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समर्था निवासी प्रमोद कुमार ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार व सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा निवासी विनोद झा के पुत्र उत्पल झा के रूप में हुई है। दोनों के गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों कार समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार में जा रही थी इसी बीच मोहनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.