बरेली, जनवरी 19 -- बरेली। जिले की दो सड़कों के मरम्मत के लिए शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है। 5.85 किमी लंबे रिछा स्टेशन से गिरधरपुर होते हुए ग्राम राजूनगला बहेड़ी-शेरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण पर 14 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 1.37 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। सेमीखेड़ा वसुधरन शेरगढ़ मार्ग के किमी 1 से 4 तक 7.23 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण होगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 70.64 लाख रूपये जारी हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.