फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत वार्ड नंबर 25 में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। वार्ड में विकास कार्यों का शुभारंभ महापौर ने भूमि पूजन कर किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनकेप) के तहत शहर में विकास कार्य नगर निगम द्वारा कराए जा रहे हैं। वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा में उमा ग्लास फैक्ट्री से महादेव मंदिर के पास पुलिया से होते हुए सेंट जांस तक हॉट मिक्स द्वारा सड़क सुधार कार्य कराया जा जाएगा। इसके साथ में कच्ची साइड पटरी को सीसी एवं इंटरलॉकिंग द्वारा पक्का किया जाएगा। इस पर करीब 18071224.70 रुपये का खर्चा जाएगा। वहीं ढोलपुरा वाली पुलिया के पास भाव सिंह के मार्केट से आनन्द ग्लास तक पूर्णतया क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त मार्ग को 2113867.65 र...