मेरठ, सितम्बर 9 -- नगर के शृंग ऋषि आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने शासन से दो करोड़ रुपये मंजूर करा दिए हैं। इससे अब महाभारतकालीन स्थल को नई पहचान मिलेगी। सोमवार को नरेंद्र कश्यप पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ आश्रम पहुंचे। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी ने गणमान्य लोगों और ग्रामीणों के साथ मिलकर उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह महाभारतकालीन स्थान है। यही से कलयुग की शुरुआत हुई थी। दो करोड़ से आश्रम का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। उन्होंने परीक्षितगढ़ को शीघ्र पर्यटन स्थल घोषित कराने का आश्वासन दिया। वाईपी सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर पर्यटन विभाग, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, जिला पंचायत सदस्य विकास उप...