सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- लंभुआ, संवाददाता। क्षेत्र में मौजूद प्रसिद्ध पौराणिक स्थल तीर्थराज धोपाप का अब कायाकल्प होगा। धनराशि अवमुक्त होने पर गुरुवार से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने धाम का कायाकल्प करने के लिए समग्र विकास योजना से दो करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सुलतानपुर जिले के लंभुआ तहसील स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थल धोपाप धाम में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह में दशहरा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु जुटते है और स्नान के साथ पूजन आदि करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंका विजय के उपरांत इसी स्थल पर स्नान एवं दीपदान किया था। वर्षों से उपेक्षित इस तीर्थ स्थल को अब पर्यटन विभाग की विकास सूची में सम्मिलित कर लिया गया है। सी एंड डीएस विभाग के अवर अभियंता अजय सिंह के नेतृत्व में कार्य के प्रस्त...