सहारनपुर, मई 19 -- महापौर डॉ अजय कुमार ने रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण के लगभग 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड 20 में करीब 30 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। वार्ड संख्या 12, वार्ड संख्या 14 ,वार्ड संख्या 17, वार्ड संख्या 41 में सड़क एवं नाली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सभी कार्यों पर लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पार्षद संजय सैनी, पार्षद बरखा कल्याण, पार्षद सुभाष चंद्र, पार्षद संजीव कर्णवाल, मनोज प्रजापति, पार्षद अमित मित्तल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...