नई दिल्ली, फरवरी 10 -- यूपी के संभल में नखासा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर अवैध वसूली कर रहा था। पकड़ा गया आरोपी अमरोहा के उझारी में बीए-एलएलबी का छात्र है। उसने एक ग्रामीण को दो करोड़ रुपये के 'काले धन' का फर्जी नोटिस थमाकर कार्रवाई रोकने के एवज में 24 लाख रुपये की डिमांड की थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को इस गजब खेल का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अख्तियारपुर तगा गांव के निवासी शीशपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनके घर आया और खुद को आयकर विभाग का बड़ा अधिकारी बताया। उसने शीशपाल को एक आधिकारिक दिखने वाला नोटिस दिया, जिसमें दावा किया गया था कि उनके पास 2 करोड़ रुपये की अवैध आय है। आरोपी मोहित उर्फ प्रिंस ने पीड़ित पर...