आरा, नवम्बर 26 -- आरा, हि.सं.। जिले के खवासपुर थाना क्षेत्र के हजारी के टोला में बुधवार की दोपहर महज दो कट्टा जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें बाप-बेटा समेत दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। सभी इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में पक्ष के हजारी के टोला निवासी एतवारु यादव, श्याम लाल यादव, जबकि दूसरे पक्ष के जगनारायण यादव और उनके पुत्र प्रभुनाथ यादव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पट्टीदार हैं। इनके बीच एक बीघे जमीन का बंटवारा हो चुका है। लेकिन दो कट्टे जमीन का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। इसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट हुई। इसमें सभी जख्मी हो गए। बहरहाल पुलिस अपने स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.