पूर्णिया, मार्च 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ पुलिस ने दो कट्टा एवं सात जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राय ने बताया कि बुधवार की सुबह काली मंदिर से सौ मीटर आगे एक उजले रंग की कार रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 11 बीएन 6096 सड़क किनारे सुनसान जगह पर खड़ी थी। गस्तीदल द्वारा संदेह के आधार पर कार का दरवाजा खुलवाया गया। कार की तलाशी में डैशबोर्ड से दो कट्टा एवं सात जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। कार में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम विनोद कुमार सिंह, उम्र करीब 40 साल, पिता स्व. रामदास सिंह निवासी बैसा वार्ड संख्या 11 बताया। इसे लेकर जलालगढ़ थाना में कांड संख्या 41/25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.