मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- नगर पालिका दो एमआरएफ सेंटर के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन लेने की तैयारी कर रही है। एकता विहार और बीबीपुर में बने एमआरएफ सेंटर के लिए 25-25 एचपी का बिजली कनेक्शन लेने के लिए पावर कारपोरेशन में आवेदन किया गया है। बिजली कनेक्शन मिलने के बाद दोनों एमआरएफ पर कूड़ा रिसाइकिल का कार्य शुरू हो जाएगा। शहरी क्षेत्र में रुड़की रोड पर बना एमआरएफ सेंटर संचालित हो रहा है। अब नगर पालिका रूडकी रोड स्थित एकता विहार और बीबीपुर में बने एमआरएफ सेंटर को चालू करने की तैयारी कर रही है। एकता विहार एमआरएफ सेंटर में करीब 16.97 लाख की छह मशीनें लगी है। वहीं बीबीपुर एमआरएफ सेंटर पर भी करीब 16.97 लाख की छह मशीनें लगाई गई है। अब दोनों एमआरएफ सेंटर को चालू करने के लिए नगर पालिका बिजली कनेक्शन की तैयारी कर रही है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.