छपरा, मार्च 27 -- परसा । बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत जेईई हरिशंकर प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान माडर टोले दिघरा एवं परसौना में अभियान चलाया गया। मानव बल के सहयोग से इस अभियान के तहत टोका फंसाकर बिजली चुराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तार व टोका जब्त किया गया। राजद कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान तरैया। तरैया में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय की नेतृत्व में हुई। उक्त बैठक में पूर्व विधायक ने होने वाले विधानसभा की चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। प्रत्येक मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र में पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों से डोर टू डोर जाकर मतदाओं से मिलकर राजद के पक्ष में गोलबंद करने की अपील की। बैठक में विजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.