मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर नगर निगम की महापौर निर्मला देवी पर दो-दो ईपिक रखने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने इस पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महापौर ने कांग्रेस पर क्षुद्र राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 में वार्ड 22 के पते पर बने ईपिक पर ही चुनाव लड़ा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल ने सोमवार को तिलक मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बाद भाजपा की यह दूसरी बड़ी नेता हैं, जिनपर दो ईपिक रखने का आरोप लगा है। इससे भाजपा की वोट चोरी की मानसिकता स्पष्ट हो गई है। कहा कि महापौर का नाम वार्ड 42 की मतदाता सूची में 618 नंबर पर दर्ज है। इसमें उनका मकान संख्या 50 व बूथ नंबर 153 बताया गया है। ईपिक नंबर जीएसबी 1835164 ...