गुरुग्राम, मार्च 10 -- गुरुग्राम में डीएलएफ फेज तीन में ऑटो साइड में खड़ा करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो इंजीनियर ने हाथापाई के दौरान एक ऑटो चालक को धक्का दे दिया। ऑटो चालक का सिर सड़क पर लगा, जिससे खून बहने लगा। इलाज के दौरान ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया। थाना डीएलएफ फेज-तीन पुलिस ने दोनों इंजीनियर को गांव नाथूपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बिहार के जिला गया के गांव ढोली निवासी 21 साल का सोनू गुरुग्राम के गांव नाथूपुर में किराये पर रहता था। उसने ऑटो किराये पर लिया हुआ था, जिससे वह अपना गुजर-बसर करता था। सात मार्च को डीएलएफ फेज-तीन में सड़क पर ऑटो खड़ा करने को लेकर उसकी दो युवकों के साथ कहासुनी हो गई। इन युवकों की सोनू से हाथापाई हुई। इसके बाद इन्होंने सोनू को धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से सोनू का सिर फट गया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.