वाराणसी, दिसम्बर 30 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। विकास प्राधिकरण गंजारी और मढ़नी क्षेत्र में दो नई आवासीय परियोजनाएं लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जनपद के 13 गांवों को अधिसूचित करते हुए वहां भूमि और भवन के क्रय-विक्रय, एग्रीमेंट तथा अन्य निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। प्राधिकरण ने संबंधित गांवों की सूची उप निबंधक कार्यालयों को भी उपलब्ध करा दी है। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत रिंग रोड फेज-2 के किनारे मढ़नी और गंजारी क्षेत्र में नई अर्बन टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और भूमि से जुड़ी किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मढ़नी आवासीय परियोजना के तहत जाल्हूपुर परगना के मढ़न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.