नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य दिल्ली का तुर्कमान गेट इलाका भारी सुरक्षा घेरे में है। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी और हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने बलवे में शामिल दो और मुख्य आरोपी 36 वर्षीय मोहम्मद इमरान और 26 वर्षीय मोहम्मद उबैदुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक कुल 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि दर्जनों अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भड़काई आग पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि हिंसा केवल अचानक उपजा आक्रोश नहीं थी, बल्कि इसे सोशल मीडिया के जरिए हवा दी गई थी। जांच टीम ने 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की पहचान की है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इन लोगों ने घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.