लखीसराय, मार्च 20 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलीनगर पंचायत और अलीनगर गांव में गत मंगलवार की रात में पुलिस पर हमला करने के दो आरोपियों को छापेमारी में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष भगवान राम के निर्देश पर एसआई मो. आलम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा खेमतरणी स्थान गांव में छापेमारी में पांच वारंटियों बजरंगी यादव, राजेश राम, सुजीत राम, केदार राम और कमलदेव राम को गिरफ्तार किया गया। इन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष भगवान राम ने पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.