पटना, अप्रैल 21 -- राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 10 पदाधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव आईएएस कृष्ण कुमार को पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर से बिहार कैडर में स्थानांतरित 2020 बैच की आईएएस अनन्या सिंह को औरंगाबाद का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया है। वहीं, बिप्रसे के अधिकारी और औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे शहनवाज अहमद को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उप सचिव और मो. मंजूर आलम को बेगूसराय में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) के पद पर पदस्थापि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.