रुडकी, जनवरी 31 -- क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक होमगार्ड और एक जिम संचालक भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मुजफ्फरनगर के थाना छपार निवासी लाल सिंह (40) और अमरीश (35) शुक्रवार देररात एक बाइक पर सवार होकर नहर पटरी के रास्ते रुड़की की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तांशीपुर से पहले एफ्रो कंपनी के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.