धनबाद, फरवरी 10 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज जीटी रोड पर सोमवार की शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। पहली दुर्घटना डोमनपुर जीटी रोड पर घटी। इस दुर्घटना में जोड़ापीपल कल्याणपुर निवासी सुरेश कुमार उर्फ सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तोपचाची के सिंहदाहा से वह अपने घर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान डोमनपुर सर्विस लेन में एक अज्ञात खड़े वाहन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची और उसे बेहतर उपचार के लिए धनबाद भेज दिया। दूसरी दुर्घटना राजगंज के फ्लाईओवर पर दलुडीह के समीप घटी। इसमें कार चालक सरिया निवासी रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.