शामली, जनवरी 22 -- न्यायालय ने दो अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा सुनाई। 2020 में थाना झिंझाना पर जर्मन सिंह निवासी अजीजपुर के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को न्यायालय ने दोषी को 2 वर्ष के कारावास व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2016 में थाना कांधला पर जयपाल निवासी गढीरामकौर के विरूद्ध धारदार हथियार से हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को न्यायालय ने दोषी को 3 वर्ष के कारावास व 4 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...