बोकारो, मार्च 24 -- कसमार, प्रतिनिधि। रांची विश्वविद्यालय एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की दो अलग-अलग परीक्षाएं एक ही तिथि में घोषित होने से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ विद्यार्थियों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के एग्जाम कंट्रोलर तथा रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर आपत्ति भी दर्ज करायी है। साथ ही तिथि में परिवर्तन करने की मांग की है। बताया गया है कि रांची विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर 1, 2, 3 और 4 (2017-20) एवं 2018-21 का जेनेरिक पेपर की एक परीक्षा 27 मार्च को होनी है। इधर, कोयलांचल विश्वविद्यालय ने भी बीएड सेमेस्टर- वन (2024 25) की परीक्षा 27 मार्च से लेने की घोषणा की है। एक ही दिन में दोनों परीक्षा की तिथि घोषित होने के कारण जिन परीक्षार्थियों को जेनेरिक पेपर और बीएड की परीक्षा देनी है, उनके समक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.