लखीसराय, मार्च 22 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल रेफ़रल अस्प्ताल लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ एके ठाकुर के द्वारा प्राथमिक उपचार बाद दोनों को विशेष इलाज के लिए जिला के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिनकी पहचान पूर्णिया जिला के रंगरा निवासी मुकेश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तथा मोकामा निवासी जागेश्वर प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई। जानकारी अनुसार पहली घटना नगर के जगदम्बा पथ में हुई। जहां एक पिकअप वाहन से नीचे गिरकर अप्रवासी मजदूर मनीष कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसके रहे अंदरूनी असाध्य चोट के कारण रेफर किया गया। तो दूसरी घटना नगर के सीमांत स्थित बाहापुल के समीप एनएच 80 पर हुई। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.