सिमडेगा, मार्च 12 -- केरसई, ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। जिले में दो अलग अलग घटनाओं में दो ग्रामीणों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना केरसई थाना के बेतमा गांव की है। जहां दिलीप बैगा नामक एक ग्रामीण ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस युडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दुसरी घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के ताराबोगा भंडारटोली गांव की है। यहां कृष्णा भुईयां नामक 65 वर्षीय एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.