देवघर, सितम्बर 12 -- देवघर। जमीन विवाद को लेकर मारपीट सहित अन्य आरोपों से संबंधित एक मामले में पूरी सुनवाई के बाद देवघर के अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय- सह- पोक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी पाकर सजा सुनाई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्रवाद संख्या 259/2024 के इस मामले में देवघर जिला के सारवां थाना अंतर्गत फुरसातरी ग्राम निवासी अभियुक्त सुनील यादव उर्फ सुनील कुमार यादव एवं मनोज यादव उर्फ मनोज कुमार यादव को भारतीय दंड विधान की धारा 325/34 के तहत दोषी पाया गया एवं दोनों अभियुक्तों में से प्रत्येक को पांच- पांच वर्षों की सश्रम कैद सहित पांच- पांच हजार जुर्मानेे से दंडित किया गया। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्तों में से प्रत्येक को छह माह अतिरिक्त कारावास का दंड भोगना होगा...