वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के जोन कार्यालय गोरखपुर में गुरुवार को आयोजित 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने वाराणसी मंडल के दो अधिकारियों और नौ कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्हें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया है। संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन, दुर्घटना बचाने, रेल राजस्व वृद्धि सहित आधारभूत संरचना के विकास में सराहनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच अंतरमंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड, वाराणसी सिटी को दूसरा सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन होने की ट्रॉफी, शिवगंगा एक्सप्रेस को सर्वाधिक व्यवस्थित एवं साफ सुथरी ट्रेन और भटनी को सर्वोत्तम व्यवस्थित रनिंग रूम शील्ड दिया गया है। सम्मानित होने वाले वाराणसी मंडल के अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.