गाजीपुर, मार्च 28 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा राजातालाब वाराणसी में प्रवेश परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में गाजीपुर के अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मंडल में सर्वाधिक 115 बच्चों का चयन हुआ है। यह प्रवेश परीक्षा मंडल के चारों जनपदों में 16 फरवरी को करायी गयी थी। इसमें चयनित छात्रों के प्रवेश के लिए दो अप्रैल को श्रम कार्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी में संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.