सोनभद्र, फरवरी 1 -- सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गुमशुदा व अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग मामलों में पांच वर्षों से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के विभिन्न जिलों से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने 19 जनवरी को आयोजित गोष्ठी में सभी अधिकारियों को गुमशुदा बच्चों की प्रभावी खोजबीन के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एएचटी थाना की संयुक्त टीम लगातार प्रयासरत रही। पहला मामला थाना रॉबर्ट्सगंज में वर्ष 2020 में दर्ज अपहरण से जुड़ा था, जिसमें 16 वर्षीय बालिका की लंबे समय तक तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिल सक...