जहानाबाद, फरवरी 5 -- पकड़े गए लोगों में एक पुलिस पर हमले का है आरोपित,जावा नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कांडों में फरार व शराब मामले के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए जिले में छापामारी अभियान तेज किया गया है। इस अभियान के तहत ही पिछले चौबीस घंटे के भीतर आठ लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें एक पुलिस पर हमला करने का आरोपित शामिल है। सात लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों ने दो अपहृत महिलाएं एवं एक गुमशुदा व्यक्ति को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि नगर थाने में 28 जनवरी को एक महिला को बहलाकर अपहृत किए जाने का मामला कांड संख्या 98/ 26 दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इस बीच गुप्त सूचना पाकर बुधवार ...