शाहजहांपुर, मार्च 9 -- पुवायां। पुवायां क्षेत्र में चार तथा दो महीने गायब चल रही दो किशोरियाें को पुवायां पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से हरियाणा से बरामद किया है। थाना क्षेत्र के गांव से दो किशोरियां काफी समय से लापता चल रही थीं, एक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी बेटी को कोई बहला फुसला कर भगा ले गया है, वहीं दूसरे ने दो महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी बेटी नाराज होकर घर से चली गई है जिसका कोई पता नहीं चल रहा है। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा सोमपाल सिंह ने सर्विलांस सेल की मदद से दोनों किशोरियों को शनिवार को हरियाणा के पानीपत से बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.