बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच, संवाददाता। कबाड़ में उत्तराखंड के काशीपुर भेजी जा रही किताबें बहराइच जिले की थी। इसे लेकर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने जांच कराई तो आधा दर्जन अधिकारियों कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है। दो अनुचरों को निलम्बित कर दिया गया है। अनुदेशक और जिला समन्वयक एवं एजुकेटर तीन की संविदा खत्म कर दी गई और दो बीईओ समेत तीन अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच व कार्रवाई की संस्तुति की गई है। बहराइच में ट्रक द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-2027 हेतु निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को कबाड़ में बिक्री हेतु काशीपुर (उत्तराखण्ड) ले जाये जाने से सम्बन्धित प्रकरण की जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा गठित की गई 05 सदस्यीय समिति की जांच आख्या के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है। पाया गया है कि किया गया है कि शैक्षिक सत्र-2026-27 में जनपद स्तर पर प्राप्त/आपूर...