नैनीताल, सितम्बर 13 -- गरमपानी, संवाददाता। भाजपा मंडल कार्यालय में शनिवार को मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नव निर्वाचित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन का मंडल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश ढौंडियाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर गांधी जयंती तक पूरे देश में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण व स्वास्थ्य जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से आम जन को सेवा प्रदान की जानी है। जिसमें सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी है। यहां मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, निर्मला जीना, भुवन चंद्र आर्य, सोनू, धीरज कुमार, कंचन साह, हीरा सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट,...