साहिबगंज, सितम्बर 28 -- मंडरो। भगैया के वन प्रवासी उच्च विद्यालय में शनिवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद ने की। गोष्ठी में मध्यान भोजन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। गोष्ठी में प्रखंड के सभी विद्यालयों से आए प्रभारी प्रधानाध्यापको ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। बीपीओ ने कहा कि विद्यालय को स्वच्छ रखें । दो अक्टूबर को आदि कर्मयोगी योजना के तहत प्रखंड से प्रतिनियुक्त कर्मी की देखरेख में ग्राम सभा होगी। ग्रामसभा में विद्यालय में जो भी कमी है या फिर आवश्यक्ता है ,उसे इन्ट्री करवा दें । इससे आने वाले वित्तीय वर्ष में उन जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड उपलब्ध हो सकेगा। विद्यालय के पोषक क्षेत्र में 11अक्टूबर को पल्स पोलियो अभ्यिान को लेकर बच्चों को जागरुकता रैली निकालने का निर्दैश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.