रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गल्ला मंडी में रविवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पांच सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और जेसीबी बरामद की है। जबकि पुलिस वारदात में शामिल पांच फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात ढाई बजे गल्ला मंडी में हत्याकांड की सूचना मिली। दुकान के विवाद में मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार सलूजा और उसके भाई दिनेश कुमार सलूजा पुत्र सुन्दर दास सलूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईश्वर कॉलोनी के व्यापारी गुरमेज सिंह और उनके छोटे बेटे मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले में पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.