रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त सुनील दत्ता द्विवेदी की अदालत ने व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता के चलते दोहरे हत्याकांड मामले में दो सगे भाईयों सहित चार आरोपियों पर आरोप गठित कर दिया है। अदालत ने मामले में अभियोजन पक्ष को गवाही दर्ज करने का निर्देश दिया है। 25 फरवरी से मामले में गवाही शुरू होगी। अदालत ने अशोक कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, विकास महतो और विजय उरांव पर आरोप तय किया है। इन पर हत्या का आरोप है। 11 जुलाई 2023 को बरियातू थाना क्षेत्र की चिरौंदी बस्ती में दो लोगों की हत्या हुई थी। मोरहाबादी स्थित जूस दुकान के संचालक मुकेश साव और उनके कर्मचारी रोहन को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर जूस दुकानदार मुकेश साव और आरोपित अशोक कुमार गुप्ता के बीच रंजिश थी। 11 जुलाई 2023 की रात लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.