सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- सुलतानपुर। प्रधानी के चुनाव विवाद में संग्रह अमीन और उसके भतीजे के चर्चित हत्याकांड में न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में विवेचक अमर सिंह सोमवार को हाजिर नहीं हुए। एडीजीसी पवन दुबे ने बताया कि कोर्ट ने बुधवार को फिर सुनवाई नियत की है। मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उसके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...