नई दिल्ली, फरवरी 22 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहरी पेंशन ले रहे अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इस संबंध में सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। यानी राज्य में अब दोहरी पेंशन का लाभ लेने वालों के खिलाफ गाज गिरना तय है। धामी ने ये फैसला नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के राज्य में पेंशन से जुड़े डेटा के एनालिसिस के बाद लिया है। कैग के डेटा एनालिसिस में पेंशन को लेकर कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। कैग रिपोर्ट में सामने आया है कि राज्य में 1,377 लोग (सरकारी नौकरी से रिटायर होन के बाद) दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोहरी पेंशन का लाभ लेने वालों की पेंशन को तुरंत रोका जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मामले की गहन...