मऊ, दिसम्बर 24 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में रोडवेज के पास थाने के ठीक सामने बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह टहल रहे लोगों ने रोडवेज गेट के पास और थाने के ठीक सामने ठेले पर 65 वर्षीय वृद्ध का शव देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की बहुत कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृत वृद्ध गमछा, लुंगी, लाइनदार हरे रंग का स्वेटर पहने हुआ था। हालांकि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नही है। पुलिस प्रथम दृष्टया ठंड लगने से मौत का ...