मऊ, फरवरी 9 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के 1.08 लाख बच्चों को कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएंगी। दवा खाने से एनीमिया और कुपोषण जैसी बीमारियों से निजात मिलेगी। यह अभियान 10 फरवरी से शुरू होगा। अभियान को सफल बनाने को लेकर सोमवार को सीएचसी दोहरीघाट पर प्रभारी अधीक्षक डा.फैजान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें माइक्रो प्लान को अंतिम रूप दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.फैजान ने बताया कि पेट से कीड़े निकालने की दवा एक से 19 वर्ष तक के 1 लाख 08 हजार बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएंगी। स्कूल जाने वाले बच्चों को स्कूलों एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एल्बेण्डाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और पंचायती राज समेत अन्य विभागों की मदद ली जाएगी। अभियान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.