बरेली, जुलाई 13 -- - परसाखेड़ा में तार बदलने को पांच घंटे प्रस्तावित था शटडाउन, चार घंटे अतिरिक्त उद्यमियों ने झेली कटौती बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लागू वर्टिकल व्यवस्था से उपभोक्ता से लेकर उद्यमी तक परेशान हो चुके हैं। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने, सोशल मीडिया में भी जमकर लिखने के बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही है। रविवार को दोहना उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने के कारण पांच घंटे डेलापीर, राजेंद्र नगर विद्युत उपकेंद्र पूरी तरह से ठप रहा। वहीं परसाखेड़ा में कंट्रोल पैनल लगाने, तार बदलने के लिए पांच घंटे को लिए गए शटडाउन के स्थान पर नौ घंटे बिजली कटौती उद्यमियों ने झेली। वहीं हेल्पडेस्क से लेकर जेई, एसडीओ के फोन न उठने से उपभोक्ता और आक्रोशित होकर पूरी व्यवस्था को कोसते रहे। दोहना ट्रांसमिशन से डेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.