बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में कुआनो नदी के गौरा घाट पर शनिवार को नहाते वक्त एक युवक गहरे पानी में फंसकर डूब गया। साथ नहा रहे युवकों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। काफी प्रयास बाद उसे नदी से निकाला जा सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ उसे ओपेक चिकित्सालय कैली भिजवाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर निवासी राकेश गौड़ (24) पुत्र झिनकान बस्ती शहर में ऑटो की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। शनिवार को वह गांव के अपने साथी अंकित के साथ कुआनो नदी के गौरा घाट पर शनिवार दोपहर नहाने के लिए गया हुआ था। स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने से राकेश गौड़ गहरे पानी में चला गया। राकेश को डूबता हुआ देख साथी अंकित ने शोर मचाया। गौरा घाट पर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.