कार्यालय संवाददाता, नवम्बर 18 -- यूपी के आगरा में दोस्ती के नाम पर दंपति पर डेढ़ करोड़ से अधिक रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने अदालत के आदेश पर सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दंपति पर गाली गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने कहा कि दंपति ने पहले दोस्ती की फिर करोड़ों की ठगी कर ली। मामले में मिली जानकारी के अनुसार अदालत में मुकदमा सिकंदरा निवासी पीड़ित हिमांशु गुप्ता ने दर्ज कराया है। इसमें धूलियागंज, कोतवाली निवासी विनोद कुमार और उनकी पत्नी नीरू यादव को नामजद किया गया है। दोनों पति-पत्नी पर 1,50,66,980 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित हिमांशु गुप्ता ने अदालत में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि विनोद कुमार और उनकी पत्नी नीरू यादव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.