नोएडा, सितम्बर 6 -- मुंबई पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज भेजकर पूरे शहर में हड़कंप मचाने वाले 51 साल के अश्विनी कुमार को नोएडा के सेक्टर 79 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में शख्स ने धमकी देने की बेहद अजीब वजह बताई है। धमकीबाज ने बताया कि उसने दोस्त से बदला लेने की सनक में यह खतरनाक खेल खेला।बदले की आग में रचा गया खेल पटना के पाटलिपुत्र का रहने वाला अश्विनी कुमार अपने पुराने दोस्त फिरोज के खिलाफ दिल में गहरी नाराजगी पाले हुए था। बात 2023 की है, जब फिरोज ने अश्विनी के खिलाफ पटना के फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज करवाया था। इस केस की वजह से अश्विनी को तीन महीने जेल की हवा खानी पड़ी। बस, यहीं से बदले की आग भड़की। अश्विनी ने फिरोज को सबक सिखाने के लिए एक खतरनाक प्लान बनाया। उसने मुंबई पुलिस को फिरोज के नाम से एक फर्जी बम धम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.