प्रयागराज, फरवरी 16 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद झूंसी थानाक्षेत्र के बजहां गांव में सड़क किनारे 24 वर्षीय कुलदीप का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो मृतक के दोस्त के घर के अंदर खून के छींटे, शराब की बोतलें व हत्या में प्रयुक्त लड़की का पट्टा बरामद किया। हालांकि, हत्यारोपी शव को अपने ही घर के बाहर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। आशंका है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम को भेजकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। बजहां गांव निवासी रामसूरत का बेटा कुलदीप मुंबई में काम करता था। वह एक महीने पहले ही मुंबई से गांव लौटा था और यहीं पर रहकर मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि कुलदीप रविवार की रात अपने दोस्त से मिलने गया था और पूरी रात घर न...