लखनऊ, जनवरी 7 -- इंद्रलोक कॉलोनी स्थित यूपीपीसीएल के मुख्य अभियंता कार्यालय के सहायक रजनीश ने मंगलवार को दोस्त को खुद को अपहरण का मैसेज भेजा। इसके बाद मोबाइल स्विच आफ कर दिया। मैसेज में लिखा कि पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है यह जानकारी मेरे भाई को दे दो। जानकारी मिलते ही परिवारीजनों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी। मामले में एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने दो पुलिस टीमें तफ्तीश के लिए लगा दी। तफ्तीश शुरू हुई तो चौकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस कार्यालय पहुंची तो पता चला कि एक कर्मचारी की बाइक से पहुंचकर कर्मी रजनीश कृष्णानगर पहुंचा था। वहां करीब पौने 11 बजे मेट्रो की सीढ़ियों से ऊपर पहुंचा। मेट्रो से आलमबाग सुबह 10:55 बजे पहुंचे। वहां से उसने कौशाम्बी के लिए बस पकड़ी और मोबाइल स्विच आफ कर दिया। आठ बजे शाम उसकी लोकेशन कौशाम्बी मिली है। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.