कन्नौज, फरवरी 16 -- कन्नौज। ठठिया क्षेत्र से नौकरी के लिए दोस्त के साथ महाराष्ट्र गया युवक साढ़े चार माह बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा। संपर्क टूटने और साथी के टालमटोल भरे रवैये से घबराई पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव उसरी मौजा हरेईपुर निवासी लक्ष्मी देवी के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को उनके पति जितेंद्र को सुमेरपुर गांव निवासी एक युवक नौकरी दिलाने के बहाने महाराष्ट्र ले गए थे। युवक ने बताया था कि उनका भाई वहीं रहकर कुल्फी बेचने का काम करता है और वहीं जितेंद्र को भी रोजगार मिल जाएगा।परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जितेंद्र उसके साथ चला गया। शुरुआत में पति से फोन पर बात कराई जाती रही, लेकिन 1 नवंबर 2025 के बाद से बातचीत पूरी तरह बंद हो गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ...