गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन। दोस्त की जगह यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे दो सॉल्वर पकड़े हैं। गुरुवार को साहिबाबाद थाना क्षेत्र और शुक्रवार को लिंक रोड थानाक्षेत्र स्थित केंद्र से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने मुख्य अभ्यर्थियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों से फर्जी प्रवेश-पत्र, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले हैं। दोनों ने अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आने की बात स्वीकार की है।महानगर में नौ केंद्रों पर 29 जनवरी से आठ फरवरी तक यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक (यांत्रिक) व सहायक परिचालक के पद पर भर्ती की परीक्षा चल रही है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि रामा कृष्णा विहार स्थित केंद्र से विवेक पुरी पुत्र कल्याण पुरी, निवासी नंगला बीजू, जैथरा, एटा को एक फरवरी को गिरफ्ता...