मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी पर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना नौचंदी पर महिला की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी सुल्तान से हुई थी। दस लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। महिला और सुल्तान दोनों पहले तलाकशुदा थे। महिला ने आरोप लगाया पति शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करता है। दहेज में बुलेट बाइक व नकदी लाने का दबाव बनाता है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति उससे दोस्तों संग संबंध बनाने का दबाव बनाता है। 18 दिसंबर को उसे बेटी संग घर से निकाल दिया गया। नौचंदी थाना पुलिस से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएस...