संवाददाता, दिसम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र की महिला ने अपने दूसरे पति पर दोस्तों से रेप कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुराल में उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला ने पुलिस से बचाने की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसका उत्पीड़न करने के पीछे पति का लालच है। वह उसके मायके का घर अपने नाम कराना चाहता है। एडीसीपी महिला अपराध के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के मुताबिक उसके पहले पति से एक बेटा है। पति के निधन के बाद सुनील कुमार ने 2017 में लालच देकर शादी कर ली। उससे जुड़वा बेटियां हुईं। इसके बाद उसका रवैया बदल गया। वह मारपीट करने लगा। पति, सास, ससुर, ननद और देवर भी प्रताड़ित करने लगे। मायके का घर पति के नाम लिखवाने का दबाव बनाने लगे। बच्...